नैंसी कत्याल

नैन्सी कत्याल कॉरपोरेट जगत में प्रशिक्षित एक्ज़ीक्यूटिव प्रेजेंस कोच, कम्यूनिकेशन और लीडरशिप विकास के क्षेत्र में जाना-माना नाम हैं, और इस क्षेत्र में उनका अनुभव लगभग दो दशकों का है। वे आईआईएम तथा एमआईटी यूनिवर्सिटी जैसे बड़े बिज़नेस स्कूल में विज़िटिंग प्रोफ़ेसर भी रही हैं। उन्होंने सत्रह देशों में अपने प्रशिक्षण, कोचिंग से लगभग दस लाख लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। उनके प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल हैं:

  • एक्ज़ीक्यूटिव उपस्थिति/करिश्माई उपस्थिति
  • आत्मविश्वास तथा स्पष्टता के साथ संवाद कॉर्पोरेट
  • निर्णय लेना और महत्वपूर्ण सोच
  • लक्ष्य के साथ नेतृत्व (नेतृत्व कौशल)
  • मुश्किल बातचीत का कौशल
  • आत्मसम्मान और संचार कौशल का निर्माण

उनके सेवार्थियों में फ़ॉर्चून 500 कंपनियाँ, स्टार्ट अप, महँगे ब्रांड, अग्रणी कॉरपोरेट, मशहूर हस्तियाँ, सर्वश्रेष्ठ बी स्कूल तथा फ़िक्की, सीआईआई जैसी अनेक बड़ी कंपनियाँ हैं। नैन्सी वीमेंस चेंबर्स एंड कॉमर्स एंड इंडस्ट्री महाराष्ट्र के तहत कांशियस कम्यूनिकेशन काउंसिल की अध्यक्षा हैं। नैन्सी के बारे में इंडियन एक्सप्रेस, पुणे टाइम्स, द टाइम्स ऑफ़ इंडिया जैसे प्रमुख अख़बारों में भी प्रकाशित होता रहता है, रेडियो पर वे चर्चा करती हैं। उनको अनेक पुरस्कार मिल चुके हैं जैसे शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए लोकमत साखी सम्मान, लिम्का बुक रिकाॅड्र्स, गिनीज़ वल्र्ड रिकाॅड्र्स तथा बृजभूमि फ़ाउंडेशन द्वारा 51 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में उन्हें नामित किया जा चुका