Bhuvnesh Pratap Singh

भुवनेश प्रताप सिंह एम.बी.बी.एस. की डिग्री प्राप्त करने के बाद झारखंड कैडर में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में वर्ष 2012 में शामिल हुए। झारखंड में अपनी सेवाएँ देने के दौरान विशेषकर जब वे लोहरदगा, गोड्डा, कोडरमा और हजारीबाग जिलों के जिला मजिस्ट्रेट सह-उपायुक्त थे, उन्होंने सरकार की अति महत्वपूर्ण विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कराने के लिए कई महत्वपूर्ण पुरस्कार प्राप्त किये। फिलहाल वे भारत सरकार में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।