Shantanu Agrahari
शांतनु अग्रहरि भी विशिष्ट योग्यता के साथ एम.बी.बी.एस. की डिग्री प्राप्त करने के बाद झारखंड कैडर में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में वर्ष 2012 में शामिल हुए। कालांतर में वे पलामू, पश्चिमी सिंहभूम और जामताड़ा जिलों के मजिस्ट्रेट सह-उपायुक्त बनाये गये और रांची के नगर आयुक्त भी रहे। इस दौरान उन्होंने राज्य के लिए कई गौरवपूर्ण पुरस्कार भी अर्जित किए। फिलहाल वे केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और भारत सरकार को अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।
